फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 32 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला निगोही कस्बे की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 अप्रैल को महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। परिजन उसे सीएचसी ले गए तो डाक्टर ने चेकअप के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां रविवार को महिला की कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित आने पर महिला को एल टू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार सुबह करीब पांच बजे महिला की मृत्यु हो गई। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित 32 नये मामले सामने आये हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 379 हैं। पिछले साल से लेकर अब तक कोरोना संक्रमण से 123 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7457 हो चुकी है।
थाना सदर बाजार निवासी 42 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। छह अप्रैल को मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सात अप्रैल को कोरोना जांच होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एलटू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। जहां सोमवार दोपहर मरीज की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवक संक्रमित मिले, किया होम क्वारंटीन
खुटार। सोमवार को खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को घर में अलग रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है। युवकों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हें। सीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण कुमार ने दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें