फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 296 सक्रिय केस हैं। कोरोना के 7325 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को 3877 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर वैक्सीनेशन कराने के बाद भी एहतियात बरतें और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते रहें।
विज्ञापन

तिलहर। सीएचसी प्रभारी डॉ. करण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी पर 346 लोगों की जांच की गई जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। तीन दिन पहले गांव रुजवारी की एक युवती का सैंपल जांच के लिए लखनऊ गया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को घर पर क्वारंटीन किया गया है। घर के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें