फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन में मेडिकल स्टोरों पर पीछे के दरवाजे से बेची जा रहीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अस्पताल रोड स्थित कंटेन्मेंट जोन में कुछ मेडिकल स्टोर मालिक दुकान का पिछला गेट खोलकर दवाइयां बेच रहे हैं। इसको लेकर कुछ दुकानदारों ने कोतवाली जाकर शिकायत की। साथ ही कोरोना पॉजिटिव के परिवार वालों के बाजार में अपनी खाद की दुकान खोलने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

अस्पताल मार्ग पर एक परिवार में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गत सोमवार को कंटेन्मेंट जोन घोषित करके नगर पालिका ने रास्ता बंद कर दिया था। मार्ग बंद हो जाने पर अस्पताल के आसपास लगभग डेढ़ दर्जन मेडिकल स्टोर और दूसरे प्रतिष्ठान बंद हो गए। दुकानें बंद होने के बाद कंटेन्मेंट जोन में एक डॉक्टर के घर पर मरीजों को देखने और सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बाजार की दवाई लिखने का आरोप है। कुछ मेडिकल संचालक अपनी दुकान के पीछे का दरवाजा खोलकर दवाइयां बेच रहे हैं। इसका पता लगने पर दूसरे दुकानदारों ने आपत्ति जताई और कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की।
व्यापारियों का आरोप है कि जिस घर में पॉजिटिव पाए गए हैं उस घर का सदस्य बाजार में खाद की दुकान खोल रहें है, जो गलत है। वहां मौजूद एसएसआई बीके मौर्य ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जो कानून का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बाद में पुलिस ने कुछ नहीं किया, जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे भी अपनी दुकान खोलेंगे ।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन खुलीं दुकानें
सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म करने के साथ पूर्व की व्यवस्था के तहत साप्ताहिक बंदी रखने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से गाइड लाइन जारी कर दी गई है। तिलहर में साप्ताहिक बंदी शनिवार को रहती है। गाइड लाइन जारी होने के बावजूद शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन नगर के कुछ दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें