फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित एरिया सील किए जाने पर व्यापारी और ईओ के बीच हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नगर के किराना व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव दोनो बेटों को स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार देर शाम शहर के कोविड अस्पताल ले गई। मुख्य बाजार में चिह्नित किए गए एरिया को सील किए जाने को लेकर एक व्यापारी और ईओ में हल्की झड़प हुई। पुलिस के पहुंचने पर व्यापारी के मकान वाली गली सील कर मेन बाजार में उसकी दुकान के आसपास के 250 मीटर एरिया की दुकानें बंद कराकर एरिया को बैरियर लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य बाजार के एक किराना व्यापारी के दो बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के ईओ अवनीश गंगवार कर्मचारियों को लेकर मुख्य बाजार को सील करने पहुंचे, तभी एक व्यापारी ने अपनी दुकान से पीछे बैरियर लगाने की जिद की। जिस पर ईओ भी अड़ गए। बात न बनने पर ईओ ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान की मौजूदगी में ईओ को मानक के हिसाब से बैरियर लगवाकर मुख्य बाजार के करीब 250 मीटर एरिया को बैरियर लगाकर सील कर दिया गया। वहीं व्यापारी के मकान की गली को भी सील कर दिया गया।
इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद सजर ने बताया कि कोरोना संक्रमित दो भाइयों के परिवार के आठ सदस्यों को जांच के लिए भेजा गया है। इससे पूर्व एक ही गली में चार मरीजों के परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

तिलहर सीएचसी पर 113 लोगों की हुई जांच
तिलहरब्लाक के गांव मिर्जापुर में नोएडा से आए युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर युवक को एंबुलेंस से कोविड सेंटर भेज दिया। स्वास्थ्य टीम ने परिवार के सात लोगों सहित युवक के संपर्क में आए कुल 32 लोगों की कोरोना की जांच कर सैंपल लखनऊ भेज दिया है। उधर, सीएचसी पर 152 सैंपलिंग के लिए रजिस्टर्ड हुए। जिनमें से 113 लोगों की जांच की जा चुकी है।
क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार को नोएडा से आए युवक ने रविवार को सीएचसी तिलहर में जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की रात पॉजिटिव आई है। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड सेंटर भेज दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि मिर्जापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के सात लोगों समेत युवक के संपर्क में आए 32 लोगों की जांच करके रिपोर्ट लखनऊ भेज दी गई है। वहीं कोरोना पॉजिटिव युवक ने बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में काम करता था। कंपनी ने उसे पहले हुए लाकडाउन के बाद नौकरी से निकाल दिया था। वह पिछले हफ्ते दोबारा नोएडा नौकरी की तलाश में गया था, लेकिन वहां पर कोरोना केस अधिक होने के कारण वह शनिवार को घर वापस आ गया था। रविवार को उसने अपना टेस्ट यहां तिलहर अस्पताल में कराया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें