फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का कैंसर पीड़ित व मदनापुर की एक और महिला संक्रमित

विज्ञापन
मदनापुर के गांव लक्सरपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व प? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। हालांकि संक्रमितों में अधिकांश प्रवासी हैं। बृहस्पतिवार को शहर के रेती मोहल्ला निवासी कैंसर पीड़ित व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह इलाज कराने के लिए दिल्ली जाते थे। वहीं उसकी जांच कराई गई थी। उधर, बुधवार को मदनापुर ब्लॉक के लश्करपुर गांव की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। बृहस्पतिवार को महिला की सास की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों सास बहू 30 अप्रैल को परिवार के साथ मेरठ से लौटी थीं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता लगने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रेती मोहल्ला और मदनापुर दौड़ गए।
विज्ञापन

शहर के रेती मोहल्ला निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। दिल्ली जाने पर वहीं उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पता चला। कैंसर पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से बृहस्पतिवार को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित व्यक्ति के घर और मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है।
मदनापुर। यहां लश्करपुर गांव का एक परिवार मेरठ में रहकर मजदूरी करता था। देश में लॉकडाउन लगने के बाद वहां उनका काम बंद हो गया। इसके बाद 30 अप्रैल का पूरा परिवार अपने गांव लश्करपुर लौट आया था। मेरठ से लौटने के बाद इस परिवार की एक महिला अपने मायके मथाना गांव जाकर दो सप्ताह रही थी। वहां से लौटकर महिला की कुछ तबीयत खराब हुई तो जांच कराने के लिए जिला अस्पताल गई। तब उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने बैरियर लगाकर पूरे गांव को सील कर दिया था। पुलिस तैनात करने के साथ पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मथाना गांव जाकर वहां के सात लोगों को जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर भेजा है। इधर, बृहस्पतिवार को उस महिला की सास की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर बहू के बाद सास को भी ददरौल स्थित कोविड -19 अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। लश्करपुर गांव में सख्ती और बढ़ा दी गई है। सर्वे टीमें सास-बहू के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें