फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना क्वारंटीन, आज कराएंगे जांच

विज्ञापन
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चिकित्सकों के परामर्श के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री खन्ना ने बताया कि मेरठ में इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने के दौरान वह सर्जिकल वार्ड में एक ऐसी मरीज से हालचाल पूछ रहे थे, जिसकी दो दिन बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी कारण मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई। वह मरीज से बात करने के समय भी लगभग पांच फीट की दूरी पर रहे। फिर भी एहतियातन चिकित्सकों के परामर्श पर उन्होंने लखनऊ आवास पर अपने को क्वारंटीन कर लिया है। अब वहीं से वह मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की समस्याओं का समाधान करेंगे। वित्तमंत्री ने बताया कि निरीक्षण के पांचवें दिन उनका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि उनमें बीमारी से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिर भी वह मेरठ में अस्पताल के निरीक्षण के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को जांच कराएंगे, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें