फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क वालों से वसूला 7900 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में रविवार को भी बड़ी संख्या में वाहनों के चालान किए गए, जबकि बिना मास्क लगाए 79 लोगों से बिना जुर्माना भी वसूला गया। उधर, नेशनल हाइवे स्थित हुलास नगला रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने से तीन दिन के लिए यातायात भी डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन होने से कामर्शियल और अन्य भारी वाहन जलालाबाद कलान होते हुए बदायूं और बरेली की ओर से निकाले गए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि अब आगामी तीन दिन तक मरम्मत कार्य चलने के कारण हुलासनगला रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई हैं, केवल कारें और दो पहिया वाहन ही निकालने की अनुमति दी गई है । यातायात प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार को बरेली मोड़ पर ड्यूटी देकर दिनभर भारी वाहनों को जलालाबाद कलान होते हुए बदायूं बरेली की ओर निकाला । बता दें कि शनिवार को एक भारी ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को तोड़ दिया था, जिससे ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। अब इस रूट पर कामर्शियल और भारी वाहनों का तीन दिन के लिए आवागमन बंद कर दिया गया है, इधर, यातायात प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम के सदस्यों ने बरेली मोड़ अशफाक नगर पुलिस चौकी चौराहा और रोडवेज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया, जिसमें बिना लाइसेंस और हेलमेट के वाहन चलाने वाले 42 लोगों का चालान किया गया, जबकि सात वाहन नो पार्किंग एरिया में खड़े होने के कारण चालान किए गए । इसके अलावा बिना मास्क लगाए 79 लोगों से 7900 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें