फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 प्रवासियों को बस द्वारा भेजा गया उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉक डाउन के बीच शाहजहांपुर में फंसे 16 प्रवासियों को रोडवेज बस से उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनको सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश रोडवेज कर्मचारियों को दिए गए।
विज्ञापन

देश में लॉक डाउन लागू होने के बाद दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी जहां के तहां फंस गए थे, जिनको उनके गृह जनपद तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे ही उत्तराखंड राज्य के प्रवासियों को रोडवेज बस से रवाना किया गया। यह प्रवासी जिले में मजदूरी व अन्य कार्य करने वाले और कुछ अपनी रिश्तेदारी में यहां आए हुए थे। जिनको उत्तराखंड भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने रोडवेज बस अड्डा पहुंचकर प्रवासियों को बस से रवाना किया। इससे पहले सभी प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि सभी प्रवासियों को उत्तराखंड छोड़ने के बाद उसी बस से जिले में आने वाले प्रवासी लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें