फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

345 प्रवासी मजदूर तिलहर पहुंचे, 10 को जांच के लिए भेजा गया

विज्ञापन
तिलहर के जीजीआईसी शेल्टर होम पर जयपुर से आए मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। मुंबई, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों का क्रम लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को यहां 345 प्रवासी मजदूर तिलहर पहुंचे। इनमें से मुंबई से आए 10 मजदूरों को संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल जांच के लिए भेज दिया गया है। मुंबई से आए छह अन्य मजदूरों को होम क्वारंटीन किया गया है, जिन्हें शुक्रवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। अन्य सभी मजदूरों की जांच की गई सभी जांच में ठीक पाए गए।
विज्ञापन

नगर के जीजीआईसी शेल्टर होम पर राजस्थान के जयपुर, हरियाणा और मुंबई से 153 प्रवासी मजदूर यहां पहुंचे। जिनमें से मुंबई के 6 मजदूर पाए गये। सेंटर प्रभारी अंकुर चौधरी ने बताया कि दो मजदूर तिलहर और चार मजदूर पिंगरी के मुंबई से आए हैं। देर हो जाने पर इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएससी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि इन मजदूरों को शुक्रवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। अंकुर चौधरी ने बताया कि जांच में सभी मजदूर ठीक पाए गए हैं, खाना खिलाने और राशन किट देने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।
उधर सीएचसी पर 192 प्रवासी मजदूर यहां पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और जांच में सभी ठीक पाए गये। सीएचसी प्रभारी डॉ कमरुज्जमा ने बताया कि सीएचसी पर 10 मजदूर हॉटस्पॉट मुंबई से आए थे जिन्हें संदिग्ध होने पर जिला अस्पताल एंबुलेंस से जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मुंबई से आने वाले सभी मजदूरों की जिला अस्पताल पर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले जांच के लिए गई 13 मजदूरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यहां के 20 और मजदूरों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय से जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें