फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन श्रमिक स्पेशल से आए 206 प्रवासी, किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली से चलकर देवरिया जाने वाली श्रमिक स्पेशल तीन ट्रेनें शुक्रवार रात शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकने के बाद रवाना हुईं।। इनमें सवार 206 प्रवासी मजदूर शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरे। इन सभी को सरकारी बसों से शेल्टर होम भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों में कार्य करने वाले प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। जिले में अब तक श्रमिक स्पेशल पांच ट्रेनों का ठहराव हो चुका है। शुक्रवार रात 10:30 बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक श्रमिक स्पेशल तीन ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर हुआ। इनमें से कुल 206 प्रवासी मजदूर स्टेशन पर उतरे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों में बैठाकर शेल्टर होम भेज दिया गया। शनिवार देर रात दो स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज यहां रहा। इसको लेकर रेलवे ने पहले से तैयारी कर रखी थी।
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली से देवरिया के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में पहली शुक्रवार रात 10:30 बजे आई, जिसमें 172 प्रवासी यहां उतरे। दूसरी ट्रेन शनिवार को सुबह 2:27 बजे आई, जिसमें से 79 और सुबह 6:05 बजे आने वाली ट्रेन से 15 प्रवासी उतरे। इन सभी की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों के द्वारा शेल्टर होम भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच रेलवे ने एक जून से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक्सप्रेस व मेल शामिल हैं। इन दोनों में सीटों के लिए आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र को खोल दिया गया है, जिस पर लोग रिजर्वेशन कराने पहुंचने लगे हैं। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार से अब तक करीब 50 लोगों रिजर्वेशन हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें