फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर शाम को लगा जाम

विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को दिन में जाम से थोड़ी राहत रही। वहीं शाम करीब छह बजे के बाद फिर से जाम की समस्या खड़ी हो गई। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर पिछले चार दिनों से जाम के हालात बने हुए हैं। रेलवे फाटक के जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्ट भी किया, किंतु फाटक के जाम से फिर भी छुटकारा नहीं मिल सका था। शनिवार को सुबह से शाम तक जाम से थोड़ी राहत रही। किंतु शाम करीब छह बजे के बाद जब नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो रेलवे क्रासिंग पर एक फिर जाम लगना शुरू हो गया। शाम शुरू हुए जाम का असर देर रात तक देखने को मिला। शनिवार को गर्मी रहने की वजह से जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतें हुई़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें