फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वकर्र समेत दो की मौत, 97 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना से शनिवार को दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 97 पॉजिटिव मिले। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 और संक्रमित की संख्या 3074 हो गई है। इसमें से 1315 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 984 लोग होम क्वारंटीन में हैं। वर्तमान में कुल 729 पॉजिटिव एक्टिव हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बरेली मोड़ आवास विकास कॉलोनी निवासी एक आंगनबाड़ी वर्कर की कोरोना से मौत हो गई। पैंतालिस वर्षीय महिला शुक्रवार को बीमारी के चलते बरेली ले जाई गई थी, वहीं उसकी कोरोना जांच कराई गई। परिवार के लोग उसे नोएडा इलाज के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को कोविड-19 के अंतर्गत उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय महिला की शनिवार शाम करीब छह बजे मौत हो गई। जिला हरदोई के गांव हसुआ निवासी महिला को 24 अगस्त की शाम भर्ती किया गया था।
इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को चलाए गए जांच अभियान में 87 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा 10 लोग शुक्रवार देर रात पॉजिटिव मिले थे। उधर, मुुख्य डाकघर में शनिवार को फिर कोरोना जांच कराई गई, जिसमें डाक अधीक्षक समेत कार्यालय के 30 कर्मचारियों ने जांच कराई। जांच में दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। यहां दो दिन पहले भी डाकघर में जांच कराई गई थी, जिसमें तीन लोग पॉजिटिव मिले थे। मीरानपुर कटरा में भी चार पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

तिलहर में डॉक्टर, लेखपाल समेत तीन पॉजिटिव
तिलहर। कस्बा में सीएचसी डॉक्टर और लेखपाल समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए जाने वालों में सीएचसी की महिला काउंसलर भी शामिल है। वहीं, तहसील में एक लेखपाल के पॉजिटिव मिलने के बाद तहसील परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है और सीएचसी को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि इस अवधि में आपात सेवाओं के लिए टीम ड्यूटी पर तैनात रहेगी।
निगोही में एक पॉजिटिव
निगोही। क्षेत्र के तालगांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तालगांव निवासी युवक की 25 अगस्त को लखनऊ में जांच की गई थी। शनिवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कोविड अस्पताल भेजा गया है। संवाद
अल्हागंज में तीन पॉजिटिव
अल्हागंज। शुक्रवार को कस्बे के सीएचसी अस्पताल में जांच के दौरान तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनको शाहजहांपुर के कोविड अस्पताल भेजे दिया गया है। शनिवार को ही इनकी जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें