फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 102 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। संक्रमित भी लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 102 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला और सदर बाजार क्षेत्र की 78 साल की वृद्धा की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बने एलटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई। कोविड 19 गाइडलाइन के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इनके अलावा लखीमपुर खीरी क्षेत्र के मोहम्मदी निवासी 25 वर्षीय युवक का यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. एयूपी सिंहा ने बताया कि कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि रविवार को 102 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब एक्टिव केस 976 हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से 134 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिले में अब तक 8242 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें