फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में एक ही परिवार के चार लोग चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खुटार के गांव सिल्हुआ में एक ही परिवार के चार लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए नामांकन कराया है।
विज्ञापन

खुटार के गांव सिल्हुआ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश दीक्षित ने खुटार के खंड़सार मलिका क्षेत्र से बीडीसी पद के लिए नामांकन कराया है। रजनीश दीक्षित के भाई अनिल दीक्षित संयुक्त कृषि निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्होंने खुटार के ही लड़ती क्षेत्र से बीडीसी पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। तीसरे भाई तरूण दीक्षित ने गांव सभा सिल्हुआ से प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है तो रजनीश दीक्षित के पुत्र नमित दीक्षित ने रामपुर कलां से बीडीसी पद के लिए नामांकन कराया है।
विज्ञापन

इधर, खुटार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज त्रिवेदी ने सौंफरी से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया है। उनके भाई सुधीर त्रिवेदी ने टोडरपुर से बीडीसी पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। खुटार के ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह लुकटहा से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं और उनके परिवार के आशीष सिंह कढ़ैया से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। एक ही परिवार के कई सदस्यों का चुनाव मैदान में उतरना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें