फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, लेखा कार्यालय के बाबू समेत 69 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के एक बाबू समेत कुल 69 लोग पॉजिटिव पाए गए। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। पॉजिटिव लोगों की सूची 4959 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महमानशाह निवासी रेलवे के रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। संक्रमित व्यक्ति को दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 58 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 11 लोग बृहस्पतिवार की रात संक्रमित मिले थे, इस तरह कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 69 रही। जिले में अब कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर पांच हजार के करीब पहुंच चुकी है। अब तक कुल 4959 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इसमें 2032 डिस्चार्ज भी हो चुके हैं और 1948 लोग होम क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। 907 लोग कोविड केयर सेंटर पर उपचाराधीन हैं। नए संक्रमितों में बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखा विभाग का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें