फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नहीं मिला एक भी मरीज, सिर्फ 11 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मार्च माह में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था। इसके बाद प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मरीज मिलने लगे थे। शुक्रवार को जिले में सिर्फ 11 सक्रिय मरीज बचे हैं।
विज्ञापन

एक मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जिसका इलाज किया जा रहा है। दस मरीज ऐसे हैं जिनमें कुछ होम आइसोलेट हैं तो कुछ लखनऊ और बरेली के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रतिदिन करीब तीन हजार कोरोना जांचें की जा रहीं हैं। राहत भरी खबर यह है कि पिछले दो दिन से कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि बहुत जल्द जिला कोरोना मुक्त होगा।
अब तक मिले कुल मरीज की संख्या - 20334
स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या - 19887
सक्रिय मरीजों की संख्या - 11
अब तक हुई मृत्यु- 401
शुक्रवार को 5988 लोगों ने लगवाया टीका
शाहजहांपुर। सीएचसी, पीएचसी, सीएमओ कार्यालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य किया गया।
शुक्रवार को जिले में 5,988 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। टीकाकरण कराने वालों में कुछ ऐसे थे जिनको पहली डोज लगनी थी तो कुछ लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार को करीब एक हजार डोज उपलब्ध है। प्रतिदिन वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के पास आती है और लोगों को लग जाती है। स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 346575 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। तभी तीसरी लहर को कमजोर किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें