फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नवरात्र के सातवें दिन राधा कृष्णा मंदिर मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करती? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र में देवी पूजन के सातवें दिन सोमवार को घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का विधि विधान से पूजन हुआ। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। माता के जयकारे और भजनों से मंदिर गूंज उठे। पुजारियों ने ब्रह्म मुहूर्त में गर्भ गृहों की सफाई कर मां कालरात्रि से कोरोना महामारी के खात्मे की की प्रार्थना की।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू के दौरान मंदिरों में श्रद्धालु सीमित संख्या में पहुंचे थे, लेकिन सोमवार को शहर के चौक स्थित प्राचीन फूलमती मंदिर, मंडी के श्री दुर्गा मंदिर, बिसरात घाट के काली मंदिर, खिरनीबाग के कालीबाड़ी मंदिर और टाउनहाल के बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रौनक रही। हालांकि, पुजारियों ने कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में श्रद्धालुओं को मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश, मूर्तियों और घंटों को स्पर्श करने, प्रसाद का भोग लगाने और वितरण करने की अनुमति नहीं दी। अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में रहकर माता के भजन गाकर परिवार की खुशहाली और कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें