फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापी-किताबों की दुकानों पर छापे

Wed, 03 Jun 2015 10:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुक डिपो की मनमानी रोकने के लिए बुधवार को बाट-माप विभाग की ओर से कई दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान सीनियर इंस्पेक्टर को दुकानों पर भारी अनियमितताएं मिली।
विज्ञापन

सीनियर इंस्पेक्टर बाट-माप विजय मिश्र ने बताया कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ बुक सेलर किताबों पर अतिरिक्त कीमत के स्टीकर चिपकाकर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से वसूल रहे हैं। इन्हीं शिकायतों की सत्यता जानने के लिए उन्होंने रामा बुक डिपो, सचिन ट्रेडर्स, अग्रवाल बुक डिपो आदि दुकानों पर बुधवार को छापामारी की। उन्होंने बताया कि सचिन ट्रेडर्स पर तो सब कुछ ठीक-ठाक मिला, लेकिन जीआईसी के सामने स्थित रामा बुक डिपो पर कहानियों और अन्य कोर्स की किताबों पर एमआरपी के ऊपर स्टीकर चिपकाकर अधिक मूल्य वसूला जा रहा था। उन्होंने ऐसी ही दो पुस्तकों अनुपम कहानियां और डॉट-टू-डॉट को जब्त किया है।
इसी तरह अग्रवाल बुक डिपो पर चाइनीज पेपर की बिक्री की जा रही थी। नियमानुसार कागज, रजिस्टर, किताब आदि पर साइज, मूल्य, जीएसएम आदि प्रकाशित होना चाहिए, लेकिन चाइनीज कागज पर कुछ भी प्रिंट नहीं था। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों का वजन भी तौला। वजन में तो रजिस्टर सही निकले, लेकिन कागज की क्वालिटी गड़बड़ निकली। सीनियर इंस्पेक्टर मिश्र ने कहा कि दुकानदार उपभोक्ताओं को सही माल उपलब्ध कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस प्रकार की छापामारी भी अन्य दुकानों पर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें