फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Mon, 01 Feb 2016 12:40 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में उलझा प्रशासन निर्वाचन आयोग के आदेश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी में भी जुट गया है। इस बाबत जिले में आठ फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 15 फरवरी तक नामांकन कराए जा सकेंगे। इसी के साथ भाजपा और सपा खेमे में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने बताया कि 15 फरवरी तक प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 फरवरी तक उम्मीदवारी के पर्चे वापस लिए जा सकेंगे। तीन मार्च को प्रात: आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा।
एडीएम श्रीवास्तव के अनुसार छह मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी और यह काम मतों की गिनती पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए जिले में 19 बूथ बनाए जाएंगे। चूंकि, मतदान में पुराने बीडीसी सदस्यों और नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को भी भाग लेना है। इसलिए सभी ब्लॉकों में बूथ बनाने का निर्णय किया गया है। इधर, एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के साथ प्रदेश की सत्ता में होने के नाते सपा खेमे के धुरंधरों की सक्रियता बढ़ गई है। हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने वाले भाजपा खेमे में भी उत्साह भर गया है। यह अलग बात है कि अभी किसी भी पार्टी खेमे से अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें