फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरोग्य मेलों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भरमार

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परौर में मरीज देखते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में सुबह से दोपहर तक मरीज पहुंचते रहे। इनमें मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की बहुतायत रही।
विज्ञापन

तिलहर। आरोग्य मेले के तहत राजनपुर, रमापुर और कुंवरगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। राजनपुर पीएचसी में डॉ. अभिषेक जौहरी और रमापुर पीएचसी में फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 50-50 मरीजों काे दवाएं देने के साथ कई मरीजों के खून के नमूने लिए। कुंवरगंज पीएचसी डॉ. अनुराग गुप्ता ने 40 मरीजों का उपचार किया।
खुदागंज। हसनापुर पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खां ने 29 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
परौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रताप सिंह के निर्देशन में 46 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. दिनेश ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के नाते मरीजों को जल जनित रोगों से बचने के लिए पानी उबालकर ठंडा होने के बाद पीने, मच्छरों से बचाव के लिए रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने आदि परामर्श दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें