फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजपाल यादव का दावा...अब होगी दमदार वापसी

विज्ञापन
राजपाल यादव। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबे समय से आर्थिक मुश्किलों और कानूनी दुश्वारियों से जूझ रहे अभिनेता राजपाल यादव के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजपाल के मुताबिक, उन्होंने एक साथ 12 फिल्मों को साइन किया है, जो अगले 10 साल से ज्यादा के समय में रिलीज होंगी। ये फिल्में करीब 1200 करोड़ रुपये से बनेंगी। राजपाल यादव ने खुद मेसेज भेजकर यह जानकारी मीडिया से साझा की है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले राजपाल यादव के ऋण नहीं चुकाने के मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बंडा स्थित उनकी 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति नीलाम करने का नोटिस चस्पा किया था।
अभिनेता ने अपने मेसेज में बताया कि इस प्रोजेक्ट को फोकस पेट्रोलियम ग्रुप का सहयोग मिल रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट का नाम द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड बताया जा रहा है। शूटिंग 2027 से शुरू होने की संभावना है। राजपाल यादव ने इस डील को अपने सिनेमा के प्रति प्यार और इसे देश व दुनिया तक पहुंचाने का एक शानदार मौका बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें