फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईंधन बचाकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने दिए कई सुझाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल की बचत की अपील की है। एसोसिएशन ने सभी उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से ईंधन बचत को एक राष्ट्रीय दायित्व के रूप में अपनाने का आग्रह किया है। आईआईए ने ईंधन व ऊर्जा बचाने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।

आईआईए बरेली मंडल के मंडलीय अध्यक्ष गुरजीत सिंह मोंगा ने कहा कि ईंधन बचाओ–देश मजबूत बनाओ अभियान में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। आईआईए ने ऊर्जा संरक्षण के लिए कई प्रमुख उपाय सुझाए। इनमें वाहनों का नियमित रखरखाव और सही टायर का दबाव बनाए रखना शामिल है।
विज्ञापन

अनावश्यक वाहन उपयोग और इंजन चालू रखने से बचने की सलाह भी दी गई। वाहन साझा करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उद्योगों को ऊर्जा दक्ष मशीनों और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ई-स्कूटी का उपयोग करने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि डिजिटल बैठकों और ऑनलाइन कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने से भी ईंधन की खपत कम होगी। परिवहन की बेहतर योजना बनाकर भी ईंधन की बचत की जा सकती है। कर्मचारियों और श्रमिकों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें