फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें

विज्ञापन
जिला कारागार में ​शिविर में बोलती सचिव अपेक्षा सिंह। स्रोत: प्रा​धिकरण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए भाषा, संस्कृति के साथ नागरिकों का स्वास्थ्य भी मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नशे के दुष्प्रभावों से बचने का आह्वान किया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करने के साथ अपराध की ओर भी धकेल सकता है। असिस्टेंट विवेक शर्मा ने नशे को जीवन की प्रगति में बाधक बताते हुए एनडीपीएस कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर प्रगति ने बंदियों को नशे से दूर रहकर अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने आभार जताया। इस दौरान डिप्टी जेलर सुभाष यादव व बंदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें