फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानदेय नहीं मिलने पर संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दो माह से बकाया मानदेय नहीं मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएचसी परिसर में सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए शासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार के तहत कर्मचारी सीएचसी परिसर में इकट्ठा हुए और वहीं प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार और मंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं हाेने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जल्द बकाया मानदेय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में डॉ. अभिषेक जौहरी, प्रियंका यादव, संगीता, शिवानी, मीनू आदि कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें