फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ कटवाने वाला ठेकेदार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
वायां। पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में पेड़ काटने के मामले में दर्ज रिपोर्ट में खेल किया गया है। प्रवक्ता ने खुद को बचाने के लिए एक अधिकारी की शह पर खुद ही पेड़ काटे जाने की तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कही तो प्रवक्ता थाने से खिसक गया। अब मामले में कार्यवाहक प्राचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एक प्रवक्ता ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए और बिना किसी नीलामी के सेमल के नौ पेड़ ठेकेदार को बिक्री करने के बाद 12 अगस्त को कटवा डाले थे। 15 अगस्त को प्रवक्ता ने खुद ही पुलिस को तहरीर देकर पेड़ कटान के मामले में खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मामला संज्ञान में होने पर पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, तो प्रवक्ता थाने से खिसक गया।
इसके बाद प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार गांव बड़ागांव निवासी मंगल, प्रवक्ता और संविदाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का कष्ट करें। बिना प्रस्ताव के पेड़ बेचे जाने की धाराएं भी रिपोर्ट में नहीं लगाई गई है, रिपोर्ट में वन अधिनियम का ही जिक्र है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य विपिन मिश्रा ने कहा कि उन्होंने प्रवक्ता की ओर से तहरीर दिए जाने पर प्रभारी प्राचार्य डीसीओ से आपत्ति जताई थी। प्रवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर लीपापोती कर दी गई है। डीएम को अवगत कराया जाएगा।




ठेकेदार ने बनवाया शपथपत्र, वीडियो जारी कर लिया प्रवक्ता का नाम

ठेकेदार मंगल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसे कॉलेज के प्रवक्ता ने सेमल के नौ पेड़ 53 हजार रुपये में बेचे थे। लकड़ी उठाने पर रुकावट हुई तो उसने प्रवक्ता से रुपये वापस मांगे। प्रवक्ता ने अगले दिन उनको रुपये वापस कर दिए थे। उसे नहीं पता था कि सरकारी संपत्ति उनको चोरी से बेची जा रही है। ठेकेदार ने एक शपथपत्र भी बनवाया है, जिसमें पेड़ बेचने वाले प्रवक्ता का नाम भी दर्ज है। इसे वह अधिकारियों को सौंपेगे।
विज्ञापन



मुझे जो जानकारी मिली थी कि उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जानकारी करेगी।
- जितेंद्र मिश्रा, डीसीओ-प्रभारी प्राचार्य गन्ना किसान डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें