फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के ठेकेदार ने गांव के रास्तों को खुदवा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मझिगवां/पुवायां। पुवायां-बंडा हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद लोग वाहन लेकर आसपास के गांवों से गुजरने लगे तो ठेकेदार ने गांव के रास्तों को जेसीबी से खुदवाना शुरू कर दिया। इस पर गांव वालों ने विरोध कर जेसीबी ड्राइवर को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हाईवे पर गांव सबली कटेली के पास जनवरी से टोल प्लाजा शुरू किया गया है। बताया जाता है कि कुछ लोग टोल बचाने के लिए छोटे वाहन गांवों के रास्तों से निकाल ले जाते हैं, जिससे ठेकेदार को नुकसान हो रहा था। बुधवार को एक जेसीबी चालक गांव सबली जाने वाले रास्तों को काटकर खाई बनाने लगा। जानकारी होने पर गांव वालों ने विरोध किया तो जेसीबी चालक ने बताया कि टोल ठेकेदार ने खाई खोदने को कहा है। गांव वाले गुस्साए तो वह जेसीबी लेकर भाग निकला। इसके बाद में गांव वालों ने कोतवाली पहुंचे। बंडा निवासी अधिवक्ता गौरव शुक्ला की ओर से टोल ठेकेदार के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग अवरूद्ध करने के आरोप में तहरीर दी गई है। वहीं, ठेकेदार इस्लाम का कहना है कि कि उसने किसी रास्ते में खाई नहीं खुदवाई है और उसे इसकी जानकारी भी नहीं है।
मेरे पास दो टेंपो हैं। टोल वालों के गड्ढ़ा खुदवाने के कारण टेंपो गांव लाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कार्रवाई होनी चाहिए। - रामकुमार, सबली कटेली
टोल वालों ने ही गड्ढ़ा खुदवाया है और कोई गांव के रास्ते क्यों बंद करेगा। पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
राजेश कुमार, सबली कटेली
एक गड्ढ़ा मेरे घर के पास रास्ते में खोद दिया है, जिससे वाहनों के आवागमन में समस्या हो रही है। टोल वालों को गड्ढ़ा खुदवाने के स्थान पर और कोई उपाय करना चाहिए, जिससे वाहन टोल देकर ही गुजरें। - पवन कुमार, सबली कटेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें