फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट लगने से संविदाकर्मी की हालत गंभीर

विज्ञापन
पुवायां के अस्पताल में भर्ती श्यामपाल।  स्रोत: विद्युत निगम
विज्ञापन
पुवायां। बिजली का तार सही कर रहे गंगसरा के विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत खुटार के गांव सिल्हुआ निवासी श्यामपाल करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। उनको पुवायां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

श्यामपाल रविवार को गांव गदनिया के पास बिलंदापुर कृषि फीडर की हाईटेंशन लाइन के तार को सही कर रहे थे। इस बीच पास से गुजर रही बिलंदापुर ग्रामीण फीडर की लाइन में करंट आने से झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने उनको पुवायां लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
खुटार के एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बताया कि जेई से जानकारी मिली है। श्यामपाल बिना शटडाउन लिए लाइन पर काम कर रहे थे। पड़ोस में दूसरी लाइन के संपर्क में आने से करंट लग गया। मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें