फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफार्मर में खराबी से बिजली के लिए तरसे उपभोक्ता

Sun, 02 Jun 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ताजूखेल में ट्रांसफार्मर को लगाते कर्मचारी। स्रोत : विद्युत निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज आंधी से अस्तव्यस्त हुई बिजली व्यवस्था को पटरी में लाने के बाद शनिवार को ट्रांसफार्मरों में आई खराबी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई घंटे बिजली न आने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए।
विज्ञापन


शहर के बहादुरगंज उपकेंद्र में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे 10 केवी के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने की वजह से 9000 उपभोक्ताओं को बिजली के लिए तरसना पड़ा। करीब तीन घंटे के बाद ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कर आपूर्ति को बहाल किया गया। टेस्टिंग टीम ने ट्रांसफार्मर को चेक किया। इस दौरान बहादुरगंज, चमकनी, अंटा, बहादुरगंज, घंटाघर, ताजूखेल, खलील शर्की समेत कई मोहल्लों के 9000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेद्र पर फोन किया तब फाल्ट होने की जानकारी मिली। करीब 2:00 बजे बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जा सका। जेई सतीश चंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर को सही कर दिया गया है
36 घंटे बाद आई बिजली
शहर के मोहल्ला ताजूखेल में 36 घंटे के बाद ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान करीब 300 उपभोक्ता को दुश्वरी से जूझना पड़ा। आंधी आने के बाद ताजूखेल में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। 24 घंटे लाइन फाल्ट के चलते बिजली नहीं आई। इसके बाद यहां ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया गया लेकिन उससे ही फेस नहीं निकले। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे ट्रांसफार्मर को लगाकर सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

-
मक्कू बजरिया और हद्दफ मोहल्ले की पांच घंटे नहीं मिली बिजली
- ककरा बिजली उपकेंद्र के मोहल्ला महमंद हद्दाफ और मक्कू बजरिया समेत आसपास के इलाकों को शुक्रवार को पांच घंटे तक बिजली के लिए जूझना पड़ा। 33 केवी लाइन का तार शनिवार को टूटने की वजह से फाल्ट आ गया। इसके बाद कर्मचारियों ने रात करीब 8:00 बजे सप्लाई को बहाल किया। इसके चलते लोग परेशान हो गए।
-
आठ दिन से बिजली के लिए तरह से गुरगवां के लोग
निगोही। ग्राम गुरगवां में आठ दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव के लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
गांव के पूर्व प्रधान रोहित मिश्र ने बताया कि गांव के तालाब के किनारे ट्रांसफार्मर आठ दिन पहले फुंक गया था। इसकी सूचना उसी दिन अवर अभियंता को दे दी थी। उस ट्रांसफार्मर से आधे गांव के कनेक्शन हैं। लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत केएन पांडेय ने बताया कि अब 1912 पर शिकायत दर्ज होने के बाद ही ट्रांसफार्मर बदला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें