फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दिन में तेज हवा के साथ फिर बारिश के आसार

Sun, 02 Jun 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में तेजी से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक हवा में आर्द्रता बढ़ने से मौसम में बदलाव की संभावना है। अगले तीन दिन में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 28.1 दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 22.5 दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। दिन में तापमान गिरने के बाद भी तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें