फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा...सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को दिया पत्र

विज्ञापन
दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र देते सांसद अरुण सागर। स्रोत: स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र देकर जिले में अधूरे पड़े तीन ओवरब्रिज के निर्माण को पूरा कराने की मांग की है। चेयरमैन ने जल्द बाधाएं हटाकर निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांसद ने चेयरमैन को पत्र देकर बताया कि डभौरा रेलवे क्रॉसिंग, मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग और कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन के ऊपर का हिस्सा अब भी लंबित है, जिससे ये ओवरब्रिज अधूरे पड़े हैं। वह इस समस्या को लोकसभा में नियम-377 के तहत उठा चुके हैं।
उन्होंने डीआरएम से फोन पर और व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी कार्य पूरा कराने का आग्रह किया था, लेकिन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण नहीं होने से दस से 20 किलोमीटर तक लोगों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। गर्डर लगे होने से दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें