फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठवाई सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री

Wed, 04 Dec 2024 01:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लाल इमली चौराहा के पास सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को उठाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में मुख्य मार्गों पर स्थायी व अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को नगर निगम की जेसीबी गरजी। अधिकारियों की सख्ती के आगे व्यापारियों की एक नहीं चली। इस दौरान गृहकर व जलकर की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारी सड़कों पर निकले। उनके साथ जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व कर्मचारी भी रहे। इस बीच लाल इमली चौराहे से घंटाघर मार्ग पर जहां पर भी मुख्य मार्गों पर दुकान का सामान रखकर व निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण किया गया था, उसको जेसीबी के माध्यम से उठवाना शुरू कर दिया गया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करना चाहा, लेकिन उनकी एक नहीं चल सकी।
नगर आयुक्त ने यातायात को सुगम बनाने के लिए दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण को हटा लेने की अपील की। नगर निगम टीम द्वारा कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान ही साफ-सफाई कार्य कराया गया। जिन दुकानदारों व भवनों पर गृहकर और जलकर बकाया है, उनसे जमा कराने की अपील की गई। इस मौके पर जोनल अधिकारी, प्रवर्तन दल टीम, संपत्ति विभाग टीम, निर्माण अनुभाग के अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां भी होगी कार्रवाई

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि बरेली मोड़ से जिला अस्पताल, गर्रा राजघाट चौकी, केरूगंज, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, कलक्ट्रेट होते हुए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तक, गोविंदगंज से पंखी चौराहा तक, बहादुरगंज, घंटाघर से चार खंभा तक अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों व प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अपील है कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, ताकि कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें