फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ राहत वितरण में खामियों को लेकर कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपते जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पदा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने कांशीराम काॅलोनी में बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट जाकर नायब तहसीलदार अपूर्वा को एडीएम वित्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने ज्ञापन में कहा है कि बाढ़ राहत वितरण को लेकर कांशीराम काॅलोनी में खामियां बरतीं गईं। राहत किट में तिरपाल, आलू, बाल्टी, तौलिया, रिफाइंड तेल आदि दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल नहीं की गईं, जबकि प्रभावित परिवारों के लिए यही चीजें जरूरी थीं।
वितरित किए गए मसाले और अरहर दाल की गुणवत्ता इतनी निम्न थी कि उपयोग के लायक नहीं थी। यह सामान अभी काॅलोनी वालों के पास सुरक्षित और जांच के लिए उपलब्ध हैं। जनपद में कई जरूरतमंद परिवारों को कोई राहत सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन

राहत वितरण में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से हुए घोटाले की जांच आवश्यक है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, महासचिव गौरव त्रिपाठी, अंकुर दीक्षित, सुधांशु कुमार, नितिन तिवारी, सत्यम रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें