फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मातारानी की आराधना कर गाए छंद

विज्ञापन
विसरात ​​स्थित काली माता मंदिर में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों और घरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का देवी मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। शहर में चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, कालीबाड़ी समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मातारानी की आराधना की।
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की गई। श्रद्धालुओं ने घर में स्थापित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की, फिर मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मां के दरबार में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मातारानी के भजन गाए गए। ढोलक की थाप पर भक्त खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित डाॅ. कान्हाकृष्ण शुक्ल ने बताया कि मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी हैं। बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। मातारानी भक्तों के कष्टों का निवारण करने वालीं हैं। पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम मंदिर में महिला मंगल संकीर्तन मंडल की महिलाओं अंकिता, पल्लवी, शांति, सोनम, अमृता, रीमा, मधु, मधु सक्सेना, डिंपल, किरण, छाया, जया, रीना, रानी आदि ने छंद गाए। माता से जगत के कल्याण का प्रार्थना की। पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने आरती कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें