फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका, नारेबाजी

Thu, 31 Dec 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने टाउनहाल में आरएसएस कार्यालय के सामने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमानतउल्ला खां और प्रदेश महासचिव आमिर मियां के निर्देश पर प्रदर्शन के लिए युकां कार्यकर्ता टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए। वहां प्रधानमंत्री का पुतला तैयार किया और उसे लेकर संगठन के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह व पूर्व लोकसभा महासचिव प्रशांत कठेरिया के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आरएसएस कार्यालय के सामने जा पहुंचे।
वहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके धरना दे दिया। इस बीच, कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगा दी। धरना स्थल पर हुई सभा में युकां नेता रोहित सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर भाजपाई बौखला गए हैं। इसलिए उन्होंने असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर खीझ उतारने की कोशिश की, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता ऐसी घटना की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कैफ हसन खां ने कहा कि राहुल गांधी और जितिन प्रसाद के पूव्रजों द्वारा सींचे गए से आपसी भाईचारा खत्म करने की भाजपाई साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। धरना-प्रदर्शन म ें युकां के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेश सिंह गुर्जर, मीरानपुर कटरा से कुलदीप सिंह, ददरौल से भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान, इरफान, अनुज सिंह, आफाक रजा, सलमान खां, रामविलास जाटव, श्रीराम, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, जैनुल आबदीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें