फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में सांसद आवास पर उमड़े फरियादी

Wed, 30 Dec 2015 09:14 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कृष्णाराज ने अपने आवास पर दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं और समस्याओं का समाधान कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद के रोशनगंज स्थित आवास पर कड़ाके की सर्दी के बावजूद सुबह से ही फरियादी जुटने शुरू हो गए थे। ग्रामीण अंचल से आए लोगों ने अपनी नेता के समक्ष पीड़ा व्यक्त की। इस पर सांसद ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात करके समस्याओं का समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें जिला अस्पताल की मिलीं। इस पर उन्होंने अपने द्वारा नामित प्रतिनिधि डॉ. विजय जौहरी को बुलाकर शिकायतों का निराकरण कराने को कहा।
मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि पंकेश मिश्रा ने सांसद को रसोई गैस संबंधी समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने गैस संबंधी समस्याओं का निराकर कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, सत्यपाल चौहान, राजेश गुप्ता, छोटे लल्लू, ज्ञानेश सिंह, रामनिवास गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें