फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने भाजपा के पूर्व सांसद का पुतला फूंका

Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद का पुतला दहन करने के बाद पीटकर विरोध जतातीं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता निशात तिराहे पर प्रदर्शन किया। इससे पहले टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में बैठक की गई। अर्चना ने कहा कि पूर्व सांसद का बयान भाजपा के नेताओं की महिलाओं के प्रति गलत सोच और गंदी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे नेताओं को तो जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से इस तरह के नेताओं को चुनाव में सबक सिखाने की अपील भी की । इस दौरान शाहाना बेगम, संजना, शाहिना, सरिता, शीबा, रूबी, शाजिया, शगुफ्ता, तरन्नुम, तबस्सुम, हसीना, मालती देवी, रहनुमा, राहिन बेगम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें