फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस पर अभद्रता का आरोप, राजघाट चौकी के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 06 Jun 2025 10:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता पर बृहस्पतिवार रात कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने राजघाट चौकी के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
राजघाट चौकी के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में वाहन चेकिंग के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार रात राजघाट चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। चौक कोतवाल के समझाने पर रात करीब दस बजे कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शोभित मिश्रा स्कूटर से जा रहे थे। आरोप है कि राजघाट चौकी के पास एक दरोगा ने वाहन चेकिंग के नाम पर रोककर उनसे अभद्रता की। थोड़ी देर में जानकारी होने पर कांग्रेसी एकत्र हो गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना और युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

कोतवाल ने समझाकर कराया शांत 
धरना-प्रदर्शन और जाम लगने की सूचना पर चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को धरने से उठाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान नोकझोंक होती रही। यातायात भी बाधित रहा। बाद में कोतवाल ने समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। 
विज्ञापन


युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने बताया कि पुलिस के खेद प्रकट करने पर धरना खत्म किया गया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष तकवीम खां, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि बातचीत करके मामला खत्म कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें