फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों से मिले जितिन

Thu, 12 Nov 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली मनाने घर आए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सुबह जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में विजयी रहे कांग्रेस समर्थित राकेश मिश्रा, बाबू सिंह, सुधाकर त्रिपाठी और प्रमोद यादव से भेंट की। उन्होंने इन सभी का हौसला बढ़ाते हुए विकास कार्यों में जुटने की सीख दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव जीतने वाले पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य अपने कामों की बदौलत जिले में कांग्रेस की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता रोहित सिंह की मां के चुनाव हारने के बावजूद यह कहते हुए रोहित की पीठ थपथपाई कि हार-जीत लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन इससे भी अहम बात यह है कि चुनाव में जीतने के लिए उनका चुनाव प्रबंधन काबिले तारीफ रहा।
बाद में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रसाद ने विभिन्न स्थानों से फरियादें लेकर आए जन सामान्य के लोगों की समस्याएं सुनीं। यही नहीं, उन्होंने समस्याओं के निस्तारण को संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और कार्यालय सचिव के माध्यम से संबंधित अफसरों को पत्र भी जारी कराए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, अशफाक उल्ला खां, राजीव सिंह, विनीत मिश्र, मनोज त्रिपाठी, जगदीश गंगवार, तसनीम अली खां, अश्विनी द्विवेदी, शारदा थापा, अनूप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें