फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में भी रोके गए कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक कर कुछ देर बैठाए रखने के बाद वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पदयात्रा कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा निकालने पर आमादा थे। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली थीं। पुवायां के कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ शाहजहांपुर मार्ग पर गांव भूड़ा मैनारी के पास सुबह आठ बजे से ही बसों और अन्य वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। पुवायां के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला के साथ शाहजहांपुर जा रहे पुवायां नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला और छह अन्य लोगों को पुलिस ने भूड़ा मैनारी गांव के पास ही रोक लिया और कुछ देर बिठाए रखने के बाद वापस घर भेज दिया।
इस दौरान एक कार में सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को देखकर कार दौड़ा दी तो पुलिस ने पीछ ाकरके कार को रोक लिया और उसमें सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें