फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Wed, 25 Mar 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अमर शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का पुतला जलाकर विरोध जताया।  
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को तोड़े जाने के मामले में बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव करते हुए परिसर में धरना देकर विरोध जताया। इस बीच युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका।

विज्ञापन

 
कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को सुबह से टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एकत्रित होने लगे। हाथों में झंडे लेकर निगम प्रशासन मुर्दाबाद-मेयर साहिबा इस्तीफा दो के जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम में धरने पर बैठ गए और काफी देर तक नारे लगाते रहे। निगम परिसर में कार्यकर्ताओं ने पहले से ही शहीदों के बड़े-बड़े कट आउट लगा रखे थे। 

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला - फोटो : संवाद
युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला 
प्रर्दशन के बीच ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने अपने पदाधिकारियों के साथ मुख्य द्वार पर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा ने अपने पांच वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय में वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने इन्कार करते हुए धरना स्थल पर ही सबके सामने वार्ता करने की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त बाहर आए। 

अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि अगर प्रतिमाओं को हटाना ही था तो इस प्रकार की कार्रवाई क्यों की गई। प्रतिमाओं को किसी भी सामाजिक संगठन या मुझे सौंप देते तो मैं खुद उनकी उचित जगह पर स्थापना करवा देता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, अनूप वर्मा, हरदोई जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे, बदायूं के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, बदायूं कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह, सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें