जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से टाउनहाल के पार्टी कार्यालय पर हुई गोष्ठी में अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने देश हित में शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। गोष्ठी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, मनोज त्रिपाठी, कृपा राम मिश्र, शाहिद अनवर कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्र, संजीव गुप्ता, राकेश मिश्र, महेश बाबू मिश्र, अनूप वर्मा, सावित्री शर्मा, शारदा थापा, ममता सिंह, जगदीश कुशवाहा, राम रहीस पाल आदि शामिल रहे।
शहर में बनाए जाएं शहीदों के स्मारक
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने एसपी कॉलेज के पुराने भवन में बैठक करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र देव सक्सेना ने शहीदों के बलिदान को देश के लिए अमूल्य योगदान बताते हुए कहा कि शहादत के 88 साल बाद भी शहीदों की नगरी में उनका कोई स्मारक नहीं बनाया जाना पीड़ा की बात है। बैठक में विष्णु प्रकाश गुप्ता, एसबी सक्सेना, एसवी सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता, केदार नाथ कपूर, डॉ. ओरी लाल, मिथिलेश नंदिनी, श्यामा सक्सेना, बृजभूषण लाल सक्सेना, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अपना दल ने शहीदों को किया माल्यार्पण
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने महमंद जलालनगर स्थित कार्यालय में शहीदों का बलिदान दिवस श्रद्धाभाव से मनाया। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष ओमकार पटेल ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम रखकर शहीदों को सही मायनों में श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, राजीव पटेल, धर्मेंद्र पाल, डॉ. एनके सागर, अमर कश्यप, रामकुमार गंगवार आदि शामिल रहे।
हिशद कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं पर चढ़ाईं मालाएं
हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री ने प्रतिमा स्थल पर शहीद बिस्मिल के नाम के आगे पंडित शब्द अनिवार्य रूप से जोड़े जाने की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में आशीष वाजपेयी, विजय सक्सेना, शिवनंदन सागर, आशीष मिश्रा, अवधेश दीक्षित, राघवेंद्र मिश्र, दयाशंकर शर्मा आदि शामिल रहे।