फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला, सिर में आए आठ टांके

Mon, 03 Mar 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती अदीब का हाल लेते कांग्रेस के नेता। स्रोत: सोशल मीड - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मकान के बाहर टहलते समय कांग्रेस के युवा नेता अदीब अहमद पर पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालात में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनके सिर में आठ टांके आए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी अदीब अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। शनिवार की शाम को वे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रंजिशन उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर धारदार हथियार लगने से अदीब सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अदीब ने बताया कि पहले भी आरोपी हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। सूचना पर कांग्रेस के नेता फैजान अली खां, अफजाल अंसारी आदि अस्पताल पहुंचे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें