फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किसानों के लिए मुआवजा मांगा

Mon, 09 Mar 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में हुई बेमौसम बरसात से रबी की फसलों को हुए नुकसान की किसानों को क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग को लेकर जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें इसी आशय का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि बेमौसम बरसात और तेज हवा के कारण गेहूं, आलू, मटर, सरसों आदि की कई फसलें खेतों में पलट गईं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारी नुकसान को कम आंकते हुए मुआवजा प्रक्रिया में बाधा डालने के फेर में हैं। उन्होंने अन्य विभागों की टीमों से फसली नुकसान का सर्वे कराकर उसी के अनुरूप किसानों को क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की।
इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि पं. रामप्रसाद बिस्मिल जिला संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की काफी कमी है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जो डॉक्टर आउटडोर में बैठते हैं, उनके चैंबरों के सामने लंबी कतारें लगी रहती हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले अस्पताल में कई जीवनरक्षक दवाओं की कमी हो गई है और वहां नए सीएमएस की तैनाती के बाद से सफाई व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से फसली नुकसान के सर्वे में पक्षपात रोके जाने और अस्पताल की समस्याओं के निस्तारण को उचित कदम उठाने का आग्रह किया। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, जिला महासचिव अनूप वर्मा, विश्वदीप अवस्थी, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्रा रिंकू, महेश बाबू मिश्र, रवींद्र सिंह आदि शामिल रहे।


बुधवार से कलक्ट्रेट पर डेरा डालेंगे भाकियू कार्यकर्ता
शाहजहांपुर। किसानों को बारिश से बरबाद फसलों का मुआवजा दिलाने और पात्रों को विभिन्न योजनाओं के आवास दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता बुधवार से कलक्ट्रेट पर डेरा डालकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी से भेंट की और उन्हें डीएम केनाम दिए ज्ञापन में इस आशय के बारे में बताया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बंडा ब्लॉक के कई गांवों में आवासों की पात्रता सूची को लेकर कई अनियमितताएं की गई हैं। अंत्योदय श्रेणी के परिवारों की इंटरनेट पर लॉक की गई पात्रता सूची को अनदेखा करके अपात्रों को आवास सूची में शामिल किया गया है। इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के साथ जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट करने वालोें में रमेश चंद्र गुप्ता, राशिराम वर्मा, महेंद्र पाल सिंह यादव, संजय मिश्रा, गगनदीप माटा, महेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें