फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राहुल के जन्मदिन पर काटा केक

Fri, 19 Jun 2015 09:19 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 45वां जन्मदिवस जिले में कांग्रेस जनों ने हर्षोल्लास से मनाया। पार्टी कार्यालय में केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

 सभी ने राहुल के दीर्घायु होने की कामना की।
राहुल का जन्मदिन मनाने के लिए टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुबह दस बजे से पहुंचने लगे। उनकी मौजूदगी में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित और शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने केक काटा। बाद में कार्यकर्ताओं के बीच केक और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
साथ ही पार्टी की केंद्र सरकार विरोधी मुहिम को सफल बनाने का संकल्प किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि किसानों की असली हमदर्द कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी हैं, जिन्होंने मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की खामियों का किसानों को अहसास कराया। शहर अध्यक्ष तसनीम खां ने कहा कि राहुल किसानों का दुख-दर्द बांटने के लिए सूट-बूट वाली केंद्र सरकार से लोहा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सेवादल के जिला मुख्य संगठक अश्विनी द्विवेदी, युकां की लोकसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू, कृष्ण विनोद मिश्र, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, अतित बागी, शारदा प्रसाद त्रिवेदी, फुरकान अहमद कुरैशी, अभय दीक्षित, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस ने गोष्ठी में दीं शुभकामनाएं
महिला कांग्रेस की गोष्ठी रोशनगंज स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में हुई। इस मौके पर पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने गोष्ठी करके राहुल गांधी को शुभ कामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शारदा थापा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

 इस मौके पर वंदना सक्सेना, कुसुमलता कठेरिया, रचना निगम, राजदुलारी सिंह, सरिता श्रीवास्तव, कमला मिश्रा, मधु मैसी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें