फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ कार्यालय पर तिरंगा फहराने निकले कांग्रेसी गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 08:16 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले, टाउनहाल के कांगे्रस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युकां के प्रदेश अध्यक्ष अमानतउल्ला खां ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि देश ऐसी सरकार के चंगुल में है, जिससे देश की एकता-अखंडता को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे मुद्दे उछाले जा रहे जो असहिष्णुता को बढ़ावा दे रहे हैं। केंद्र सरकार ऐसा व्यवहार कर रही मानो उसने देशभक्ति का ठेका ले लिया हो।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में जैसे ही कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे थामकर बाहर निकले, पहले से मुस्तैद सदर इंस्पेक्टर केके वर्मा, चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने सिपाहियों के साथ आगे आकर उनका रास्ता रोक लिया।
कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कांग्रेसियों के तीखे तेवर देख पुलिस ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें जबरन पकड़कर बंदी वाहन में बिठाना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता रोड पर बैठकर जोशीली नारेबाजी करने लगे। पुलिस इन सभी को वाहन पर बिठाकर पुलिसलाइन ले गई।
विज्ञापन

उनके पीछे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, एआईसीसी सदस्य शाहिद अनवर कुरैशी आदि तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसलाइन पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। इस बीच, वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह और सीओ सिटी अनुराग मिश्रा ने उन्हें शांत कर स्थिति संभाली। पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं समेत युकां के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्रा रिंकू, शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्र, अनूप वर्मा, हिमांशु दीक्षित, आमिर मियां, अभय दीक्षित, फरमान खां, प्रवीण वर्मा, मो. कैफ, इरफान खां, बृजेश सिंह, कालीशंकर मिश्रा, गौतम कंचन, संतोष गुप्ता आदि की गिरफ्तारी दर्शाई और बाद में मुचलके भराकर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें