फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दया-दान नहीं, अधिकार से खुशहाल होगा किसान

Sat, 27 Feb 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नेता तोमर ने कहा कि आज देश का किसान संकट के दौर से गुजर रहा है। विधि के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जाने की बहुत जरूरत है। कहा: देश में करीब 60 करोड़ लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़े है फिर भी देश का किसान भरपेट भोजन के लिये तरस रहा है, जो चिंता का विषय है। सेमिनार अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि दूसरों का पेट भरने वाला अन्नदाता स्वयं भूखा घूम रहा है। यह देश का सबसे बड़ा मजाक है कि सरकारें उद्योगपतियों के प्रति उदार और अन्नदाताओं के प्रति उदासीन रही हैं। कहा: किसानों को सरकारों से दान और दया नहीं, बल्कि अधिकार मिलने चाहिए। विधि और सरकारों के हाथ खेतों तक पहुंचने से किसान खुशहाल होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो. शैलेंद्र गुप्ता, कुमायूं विश्वविद्यालय के प्रो. शिवदत्त शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व महाप्रबंधक एसएस यादव आदि ने भी सारगर्भित विचार रखे। डॉ. प्रतिभा सक्सेना के निर्देशन में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, पंकज भार्गव, अशित पाठक, अदित्य श्रीवास्तव, असलम हसन खां आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. संजय वरनवाल ने आभार व्यक्त किया।
हरिचरण सिंह यादव के संचालन में हुए सेमिनार में प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, राम चंद्र सिंघल, डॉ. अनिरूद्धराम, नलनीश सिंह, पवन गुप्ता, रंजना खंडेलवाल, विजय सिंह, डॉ. दीप्ति गंगवार, डॉ. रघुवीर सिंह, डॉ. अनुराग अग्रवाल, फिरोज हसन खां समेत बड़ी संख्या में शिक्षाविद मौजूद रहे। तकनीकी सत्र में शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें