फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रैन बसेरा की सुधरी स्थिति... वार्ड में मरीजों के कंबल बदले

Sat, 04 Jan 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के रैनबसेरे में डाले गए नए गद्दे व रजाई। संवाद - फोटो : जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते उड़ाका दल के सदस्य।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित रैन बसेरा की स्थिति में बदलाव आया है। चोरी हुए रजाई और गद्दे के स्थान पर दूसरे उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, अस्पताल के वार्ड में मरीजों के गंदे कंबल को लेकर दूसरे उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में बने 20 बेड के रैन बसेरा का शामियाना बंदरों ने फाड़ दिया था। ऊपर का तिरपाल भी कई जगह से फटने से हवा महल जैसा बन गया था। यहां से रजाई और गद्दे भी चोरी हो गए थे। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में हवामहल जैसा रैन बसेरा, रजाई-गद्दे चोरी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रजाई और गद्दे को रैन बसेरे में उपलब्ध करा दिया। तिरपाल भी नया डलवाया है। वहीं, दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड में गंदे कंबल मरीजों से वापस ले लिए गए। उनकी जगह पर दूसरे कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। गंदे कंबल को धुलने के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को मरीज रजाई के ऊपर से कंबल ओढ़े मिले।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के रैनबसेरे में डाले गए नए गद्दे व रजाई। संवाद- फोटो : जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते उड़ाका दल के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें