फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकायतों के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का संबद्धीकरण खत्म...बंडा लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई और लगातार शिकायतों के बाद बीएसए ने कंप्यूटर ऑपरेटर अखिल सक्सेना का संबद्धीकरण खत्म कर दिया है। उन्हें बंडा बीआरसी पर दोबारा से भेज दिया गया। दूसरी ओर रिश्वत कांड के आरोपी डीसी और सहायक लेखाकार की सेवा समाप्ति के लिए सीडीओ के अनुमोदन का इंतजार है।
विज्ञापन

यूटा के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार ने कंप्यूटर ऑपरेटर अखिल सक्सेना पर उनके स्कूल के निरीक्षण के दौरान रुपये मांगने का आरोप लगाया था। उस समय मामला ठंडा हो गया। बाद में विनीत को विभिन्न आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया। विनीत ने अखिल के संबद्धीकरण समेत कई मामलों को आईजीआरएस करने के साथ शासन और प्रशासन में शिकायत की थी। इसके बाद बीएसए ने संबद्धीकरण समाप्त करते हुए उन्हें बीआरसी बंडा भेज दिया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर को बीआरसी बंडा भेज दिया गया है। डीसी एमडीएम के केस में नवागत सीडीओ के पत्र का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें