फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में टापू बना कंपोजिट स्कूल उदयपुर भूड़ा

विज्ञापन
खुदागंज में जलालपुर के संपर्क मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर विकासखंड का कंपोजिट विद्यालय उदयपुर भूड़ा बारिश में टापू बन गया है। निचले क्षेत्र में बने स्कूल में पानी घुसने से बुरा हाल है। कक्षाओं के अंदर तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार के बाद बुधवार सुबह बारिश होने के बाद जलभराव की स्थिति विकराल हो गई। उदयपुर भूड़ा के कंपोजिट स्कूल में कक्षाओं तक पानी आने पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से ही पानी स्कूल की तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने एमडीएम बनवाकर बच्चों को खिलवाया। जलभराव बढ़ने पर बच्चों को घर भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 1982 में गांव के बाहर हुआ था, लेकिन अब चारों ओर कॉलोनियां बस जाने और नई सड़क ऊंची बनने से विद्यालय का स्तर नीचे हो गया है। उन्होंने दिक्कत से बीईओ अरविंद कुशवाहा को अवगत करा दिया है। समस्या के समाधान के लिए पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि बीईओ मिर्जापुर सरकारी कार्य से गए हुए हैं। स्कूल से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसमें बीडीओ से भी सहयोग लिया जाएगा।

स्कूल में पानी भरने की जानकारी आई है, इसे लेकर बीईओ मिर्जापुर को निर्देशित किया गया है। जलनिकासी की व्यवस्था कराकर समस्या को खत्म कराया जाएगा।

-जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए
-
जलभराव से तालाब में तब्दील हुआ जलालपुर संपर्क मार्ग
खुदागंज। जलालपुर गांव का संपर्क मार्ग मंगलवार को हुई मामूली बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव से तालाब में तब्दील हो गया है। इस कारण मार्ग से निकलने वाले कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन में कठिनाई हो रही है।
नगर के मुख्य चौराहे से निकले जलालपुर गांव के करीब सात किमी लंबे संपर्क मार्ग के किनारे दीपपुर, चिरचिरा, दिउरिया, जिगनिया, नौगवां आदि कई गांव बसे हैं। इसी मार्ग से जिगनिया गांव के पास से नौगवां जाने वाला संपर्क मार्ग भी निकला है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढोंं में पानी भर जाने से बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। दीपपुर की ग्राम प्रधान शबनम अंसारी के पति जमीर हसन अंसारी ने बताया है कि लोनिवि के अभियंताओं से मार्ग की मरम्मत करने के लिए कई बार कहा जा चुका है। बीडीओ अरविंद दुबे के अनुसार इस बारे में लोनिवि के अभियंताओं से वार्ता कर आवश्यक कार्य जल्द कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

खुदागंज में जलालपुर के संपर्क मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

खुदागंज में जलालपुर के संपर्क मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें