फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा को हराया, एसपी कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बालक वर्ग की जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर किया गया। फाइनल मुकाबले में एसपी कॉलेज ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला मैच इस्लामिया इंटर कॉलेज व संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इस्लामिया काॅलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में एसपी कॉलेज ने ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा की टीम ने टाई ब्रेकर में 4-3 से धर्मानंद इंटर कॉलेज को हराया।
इसके बाद पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इस्लामिया कॉलेज व एसपी कॉलेज में कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमें निर्धारित समय पर कोई गोल नहीं कर सकीं। टाई ब्रेकर में एसपी कॉलेज ने 4-3 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में कंपोजिट स्कूल ने जनता कॉलेज को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच एसपी कॉलेज व कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा के बीच हुआ। एसपी कॉलेज के विशाल व आशु ने एक-एक गोल किया। इससे पहले क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। मैच रेफरी पंकज सक्सेना रहे। अनिल मालवीय के संचालन में हुए मैचों में सुदीप दास, सौरभ सिंह, रत्नेश शुक्ला, तसदीक खान, राहुल सिंह, सतपाल सिंह, वेदप्रकाश, दिनेश, शैफाली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें